After Header-1

2027 चुनाव से पहले धामी ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, डबल इंजन सरकार के काम घर-घर पहुंचाने की अपील

हरिद्वार। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित, अनुशासित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और जनता के साथ निरंतर संवाद के कारण ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को समर्पित विचारधारा है। पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। इसी भावना के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और विभिन्न मोर्चों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और सरकार की उपलब्धियों के साथ संगठन की विचारधारा को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से संगठन और अधिक मजबूत होगा।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.