After Header-1

राज्यपाल से मिले ITBP अकादमी के निदेशक, सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अकादमी, मसूरी के महानिरीक्षक एवं निदेशक गिरीश चंद्र उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल और आईटीबीपी अकादमी के निदेशक के बीच बल की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण व्यवस्था और विभिन्न गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के प्रशिक्षण और अनुशासन से संबंधित पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने बल की विभिन्न गतिविधियों पर भी चर्चा करते हुए जवानों की कार्यक्षमता और पेशेवर दक्षता को महत्वपूर्ण बताया।

राज्यपाल डॉ. बिसेन ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में आईटीबीपी के जवानों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सीमाओं की निगरानी तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जवानों का समर्पण सराहनीय है।

इस अवसर पर आईटीबीपी अकादमी, मसूरी की भूमिका और बल के प्रशिक्षण से जुड़े विषय भी चर्चा के केंद्र में रहे। शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के बीच विभिन्न संस्थागत गतिविधियों और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.