मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के प्रशिक्षण और अनुशासन से संबंधित पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने बल की विभिन्न गतिविधियों पर भी चर्चा करते हुए जवानों की कार्यक्षमता और पेशेवर दक्षता को महत्वपूर्ण बताया।
राज्यपाल डॉ. बिसेन ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में आईटीबीपी के जवानों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सीमाओं की निगरानी तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जवानों का समर्पण सराहनीय है।
इस अवसर पर आईटीबीपी अकादमी, मसूरी की भूमिका और बल के प्रशिक्षण से जुड़े विषय भी चर्चा के केंद्र में रहे। शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के बीच विभिन्न संस्थागत गतिविधियों और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

