After Header-1

कालाढूंगी में नारी शक्ति का सम्मान, सीएम धामी ने किया महिला सम्मेलन का शुभारंभ

हल्द्वानी। उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण और नारी शक्ति के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से रविवार को कालाढूंगी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भाजपा की ओर से नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा की सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं विधायक मौजूद रहे।

सम्मेलन में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज और प्रदेश का समग्र विकास संभव नहीं है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को प्रदेश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से पहचान बनाने वाली महिलाओं के योगदान को सामने लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना रहा। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने नारी शक्ति के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश दिया।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.