After Header-1

जलागम योजनाओं की धीमी रफ्तार पर मंत्री कैड़ा सख्त, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

 देहरादून। प्रदेश के जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं और कार्यों की प्रगति धीमी है, उन पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

शुक्रवार को देहरादून स्थित जलागम निदेशालय के सभागार में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की वर्तमान स्थिति और कार्यों के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी मंत्री के समक्ष रखी।

समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं को धरातल पर उतारने में किसी तरह की लापरवाही न बरतें।

उन्होंने विशेष रूप से धीमी गति से चल रहे कार्यों की निगरानी करने और उनमें तेजी लाने पर जोर दिया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के अनुसार पूरा किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ संबंधित क्षेत्रों और लोगों को मिल सके।

कैड़ा ने कहा कि विभागीय कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.