इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे दुखद समय में संवेदना और साथ ही सबसे बड़ा संबल होता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत बृजमोहन सिंह रावत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव सहयोग और संबल का भरोसा दिया।

