After Header-1

वैक्सीनेशन शिविर का CM योगी ने किया निरीक्षण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज  कोविड वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया और वैक्सीन की वेस्टेज को बचाने की अपील की। योगी ने सूचना निदेशालय पहुंचे कर पत्रकारों और उनके परिजनो के वैक्सीनेशन के लिये लगे शिविर का निरीक्षण किया।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल तथा सूचना निदेश शिशिर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के साथ ही लाभार्थियों को कार्ड भी प्रदान किये। उन्होने कहा कि सरकार की कोशिश है कि प्रदेश के हर शख्स को कोरोना वैक्सीन की खुराक मिले ताकि महामारी के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया जा सके। हालांकि हमको वैक्सीन की वेस्टेज को बचाना होगा।

उन्होने चिकित्सकों से कहा कि वह वैक्सीन का अधिक से अधिक उपयोग करें और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। बाद में  योगी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी, एएजी विनोद शाही, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल और पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर भी थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.