CM धामी से मिले विधायक चुफाल, डीडीहाट के विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच डीडीहाट क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताओं और विकास से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय स्तर पर लोगों की अपेक्षाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए आवश्यक सहयोग और प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास को प्राथमिकता दे रही है।

बैठक को डीडीहाट क्षेत्र की विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.