CM धामी से मिले सांसद नरेश बंसल, राज्यहित के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के हितों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों, जनहित से संबंधित विषयों और राज्य की मौजूदा परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया गया। सांसद नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक पहल और प्रयासों को लेकर भी विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए केंद्र और राज्य के स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ काम किया जा रहा है।

बैठक को राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद और समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.