After Header-1

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा एम्स ऋषिकेश में भर्ती 

ऋषिकेश। जाने माने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को कोविड की आशंका पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती
कराया गया है। उन्हें कोविड की शुरूआती लक्षण बताए जा रहे हैं। उनके पुत्र व पत्रकार राजीव नयन
बहुगुणा, बहनोई डा.बीसी पाठक उन्हें लेकर दिन में एम्स पहुंचे। उन्हें तीन चार दिन से हल्का बुखार व शरीर
में कमजोरी की शिकायत थी। अपने दामाद डा.बीसी पाठक के घर पर रह रहे सुंदरलाल बहुगुणा ने कुछ दिन
पहले बुखार आया था। तो घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरु हो गया था।
लेकिन बुखार नहीं उतरने पर तीसरे दिन उन्हें एम्स ले जाने की सलाह दी गई। राजीव ने बताया कि
अस्पताल में उनका आरटीपीसीआर टेस्ट व अन्य जांचे की गई हैं। इधर उनके पुत्र राजीव नयन ने सोशल
मीडिया पर पिता को एडमिट करने की पोस्ट डाली तो देखते ही देखते उनकी यह सूचना वायरल होने लगी।
सोशल मीडिया पर सैकड़ों की संख्या में उनके प्रशंसकों ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की सलामती की
कामना की है।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.