After Header-1

अब चम्पावत में पीपीई किट में सात फेरे, दुल्हन पॉजिटिव

चम्पावत । अल्मोड़ा के बाद अब चम्पावत के बेलखेत गांव में शनिवार को कोरोना काल की शादी ने जिले की शादियों के इतिहास का नया पन्ना जोड़ दिया है। इस शादी में दुल्हा दुल्हन ने पीपीई किट में सात फेरे लिए। यह शादी हमेशा कोरोना संकट काल की स्थिति को बयां करती रहेगी।

बताया जा रहा है कि बेलखेत में आठ मई को जिस दुल्हन की शादी होनी थी वह दो रोज पहले कोरोना पॉजिटिव निकल गयी। इससे खलबली मच गयी। बाद में तय तिथि पर ही शादी की बात पर दोनों पक्ष सहमत दिखे और शनिवार को चकरपुर से बारात बेलखेत पहुंची और विधि विधान से विवाह हुआ। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ ही पंडित भी पीपीई किट में थे। जिला प्रशासन ने इसके लिए चिकित्सा विभाग के डा. मनीष बिष्ट, डा. गिरिजेश और राजस्व विभाग के उपनिरीक्षक अमित सिपाल को गांव में तैनात किया था। इस शादी के लिए प्रशासनिक सहयोग और कुमाऊं में शादी परंपरा हमेशा याद रखी जाएगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.