सीएम धामी से मिले गणेश जोशी, मसूरी के विकास पर हुई अहम चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की हालिया चुनावी जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। गणेश जोशी ने क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी समय में मसूरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र तक विकास की गति पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री धामी ने भी प्रदेश के संतुलित विकास पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का फोकस हर विधानसभा क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने पर है।

यह मुलाकात राजनीतिक शिष्टाचार के साथ-साथ विकास कार्यों की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.