After Header-1

दिल्ली-देहरादून सफर अब ढाई घंटे में, सीएम धामी ने बताया नया एक्सप्रेस कॉरिडोर का अनुभव

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे से लौटते समय सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक कॉरिडोर की बदौलत उन्होंने दिल्ली से देहरादून तक का सफर महज करीब ढाई घंटे में पूरा किया, जो पहले की तुलना में काफी कम समय है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार और विशेष रूप से नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश में तेजी से विकसित हो रहे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी का यह एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सड़क और परिवहन सुविधाओं में तेजी से सुधार हो रहा है, जिसका सीधा लाभ उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को मिल रहा है। इस कॉरिडोर के बनने से यात्रा न केवल तेज हुई है, बल्कि अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक भी बनी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इससे चारधाम यात्रा और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस परियोजना से निवेश और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण उद्योग और व्यापार को भी गति मिलेगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इसे “नए भारत की नई रफ्तार” बताते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं उत्तराखंड के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.