PMAY-U 2.0 के तहत देहरादून में जारी हुई पहली किस्त, जानिए किन लाभार्थियों को मिला लाभ

Dehradun।  नगर निगम देहरादून ने  Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban) 2.0  के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 27 मार्च को पांच पात्र लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी की। प्रत्येक लाभार्थी को 20,000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में  Direct Benefit Transfer  के माध्यम से भेजी गई, जिससे कुल 1,00,000 रुपये का वितरण किया गया।

यह राशि नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर  Saurabh Thapliyal  की उपस्थिति में जारी की गई। योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शहर के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराना है, ताकि उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, योजना के तहत स्वीकृत 88 लाभार्थियों में से अब तक 87 लाभार्थियों को  SNA Sparsh Portal  के माध्यम से सहायता राशि का वितरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इस डिजिटल प्रणाली के जरिए पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

भारत सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत कुल 88 पात्र परिवारों के लिए प्रति लाभार्थी 2,75,000 रुपये की दर से कुल 2 करोड़ 42 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि का उद्देश्य लाभार्थियों को अपने स्वयं के पक्के मकान के निर्माण में सहायता प्रदान करना है। नगर निगम को अब तक 88 लाख रुपये की पहली किश्त प्राप्त हो चुकी है, जिसे चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि शेष लाभार्थियों को भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द ही अगली किश्तें जारी की जाएंगी। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से शहर में झुग्गी-झोपड़ी मुक्त और सुरक्षित आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.