After Header-1

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 92 निरीक्षक और दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र

हरिद्वार। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 92 पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस बदलाव में कई कोतवाल और थानाध्यक्षों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार चन्द्रभान सिंह को कोतवाली नगर, अमरजीत सिंह को ज्वालापुर, केसी भट्ट को खानपुर, नन्द किशोर भट्ट को रुड़की, राजेन्द्र खोलिया को कलियर, विनोद गुसाईं को पथरी और मनोज मैनवाल को मंगलौर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह भगवान महर को श्यामपुर, राकेश शाह को रानीपुर और अनिरुद्ध मैठाणी को सिडकुल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संजय मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक खानपुर, कुन्दन राम आर्य को झबरेड़ा और प्रदीप रावत को बहादराबाद में तैनाती दी गई है।

पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। कोतवाली नगर, ज्वालापुर, कनखल, रानीपुर, सिडकुल, गंगनहर, रुड़की, मंगलौर, लक्सर, पथरी, भगवानपुर, खानपुर, झबरेड़ा, कलियर और बहादराबाद समेत विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

इसके अलावा कुछ अधिकारियों को सीआईयू रुड़की, सीआईयू हरिद्वार, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन और चुनाव सेल जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है।

विभाग की ओर से सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। एक साथ 92 अधिकारियों के तबादलों को जनपद की पुलिस व्यवस्था में बड़े प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इससे थानों और विभिन्न पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज की व्यवस्था बदलेगी।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.