इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन में आहुतियां दीं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए प्रार्थना की। कार्यालय के चुनाव कार्यालय के रूप में संचालित होने के साथ ही भाजपा ने अपने चुनावी अभियान को संगठित और निर्णायक दिशा देने की शुरुआत कर दी है।
विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश मुख्यालय को नया स्वरूप दिया गया है। कार्यालय परिसर में सरकार और संगठन की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। पार्टी का उद्देश्य चुनावी तैयारियों को एक व्यवस्थित ढांचे के तहत आगे बढ़ाना और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाना है।
कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत और तरुण बंसल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत समेत सरकार में दायित्वधारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
भाजपा नेताओं की मौजूदगी में हुए इस आयोजन को आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश मुख्यालय को चुनाव कार्यालय का स्वरूप देकर पार्टी ने चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और अभियान संचालन की तैयारियों को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।

