After Header-1

मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की अपील

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। इस दौरान उन्होंने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता निभाई।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी जनगणना के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रमुख माध्यम है। इसमें प्रत्येक परिवार की सहभागिता आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से स्व-गणना कर प्रदेशवासियों को भी इस प्रक्रिया से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने परिवार का विवरण सही और जिम्मेदारी के साथ दर्ज करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को इस राष्ट्रीय अभियान में अपना योगदान देना चाहिए।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.