After Header-1

अंबानी के गणेशोत्सव में धीरेंद्र शास्त्री का अनोखा अंदाज, पैरों पर टिकी सबकी नजर

मुंबई । अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया गया। गणेशोत्सव के इस खास आयोजन में बॉलीवुड, खेल और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियों के साथ धर्मगुरुओं ने भी शिरकत की। बाबा रामदेव, जया किशोरी और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया। हालांकि, इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री का पारंपरिक अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

धीरेंद्र शास्त्री हमेशा की तरह भगवा कुर्ते और सफेद धोती में नजर आए। उन्होंने कंधे पर मरून रंग की शॉल ओढ़ रखी थी और माथे पर चंदन का टीका लगाया हुआ था। उनका पूरा लुक सादगी और पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक दे रहा था। लेकिन उनके पैरों ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।

धीरेंद्र शास्त्री जूते या चप्पल की जगह पारंपरिक गोल्डन खड़ाऊ पहने हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही उनके पैरों में आलता लगा हुआ था और चांदी के कड़े भी नजर आए। उनके इस पारंपरिक रूप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। लोगों ने उनके इस अंदाज को भारतीय परंपरा और सादगी से जोड़ते हुए खूब पसंद किया।

अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में इस बार भी सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। सलमान खान, रेखा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, कटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत कई फिल्मी हस्तियां बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचीं। क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने भी परिवार के साथ समारोह में हिस्सा लिया।

गणपति उत्सव के दौरान एंटीलिया में धार्मिक आस्था, भव्यता और फिल्मी दुनिया का अनोखा संगम देखने को मिला। हालांकि, पूरे आयोजन में धीरेंद्र शास्त्री के गोल्डन खड़ाऊ और आलता लगे पैरों वाला पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का प्रमुख विषय बन गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.