After Header-1

रेखा आर्य ने परिवार संग मनाया रक्षाबंधन, बोलीं- भारतीय संस्कारों की पहचान है यह पर्व

देहरादून। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ पर्व मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से रक्षाबंधन की तस्वीरें और अपनी भावनाएं साझा कीं। इस दौरान उनकी बेटी वैष्णवी ने अपने भाइयों आदित्य और कृष्णा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रेखा आर्य ने रक्षाबंधन को भारतीय संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार केवल कलाई पर बांधे जाने वाले रेशम के धागे तक सीमित नहीं है, बल्कि भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सहयोग की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यही भाव इस पर्व को विशेष और भावनात्मक बनाता है।

खेल मंत्री ने कहा कि एक मां के रूप में बच्चों के बीच का निश्छल प्रेम देखकर उन्हें बेहद खुशी और संतोष की अनुभूति होती है। भाई-बहन का एक-दूसरे की मदद करने और मुश्किल समय में साथ खड़े रहने का भाव परिवार के रिश्तों को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि परिवार से मिलने वाले संस्कार ही आगे चलकर समाज की नींव मजबूत करते हैं।

रेखा आर्य ने कहा कि आज के बदलते दौर में पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। रक्षाबंधन जैसे पर्व नई पीढ़ी को रिश्तों की अहमियत, आपसी सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता केवल भावनात्मक जुड़ाव नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने की प्रेरणा भी देता है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि बेटियों के मान-सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली का यह पवित्र बंधन देश और प्रदेश के प्रत्येक घर-आंगन में हमेशा मजबूत बना रहे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.