रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेडके मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा एमटीसी, एचआरडी में सैप/ ईआरपी के ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट (HCM) मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों से आए लगभग 70 नोडल अधिकारियों एवं संबंधित सहायक कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्री एस. के. ठाकुर, महाप्रबंधक (ईई), श्री एम. एफ. हक, महाप्रबंधक (एचआरडी) तथा श्री पल्लब चक्रवर्ती, विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध) की उपस्थिति में हुआ। तकनीकी सत्र का संचालन कोल इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन), श्री अशोक पाल ने किया।
प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए श्री एम. एफ. हक ने संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने के लिए एचआरडी विभाग द्वारा क्षमता विकास एवं प्रणाली सुधार से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।
अपने संबोधन में श्री एस. के. ठाकुर ने पारदर्शिता, कार्यकुशलता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के लिए नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रशिक्षण के दौरान लाइव डेमो, व्यावहारिक उदाहरण एवं संवादात्मक चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को एचसीएम मॉड्यूल की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।