After Header-1

राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता, हुई अहम मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मंगलवार को लोक भवन में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी इन सी) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। हालांकि, मुलाकात में किन मुद्दों पर विशेष रूप से बातचीत हुई, इसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि यह मुलाकात सामान्य शिष्टाचार के तहत हुई।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता भारतीय सेना की मध्य कमान के प्रमुख हैं। उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है और राज्यपाल स्वयं भी भारतीय सेना में वरिष्ठ पद पर रह चुके हैं। ऐसे में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की मुलाकात को प्रशासनिक एवं सैन्य दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लोक भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.