सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट! अचानक क्यों फिसले दाम?

 नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर मंगलवार को घरेलू सर्राफा और वायदा बाजार पर भी देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। हालांकि सोने में मामूली नरमी रही, जबकि चांदी की कीमतों में अपेक्षाकृत बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना वायदा अनुबंध 25 रुपये की कमजोरी के साथ 1,52,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला और खबर लिखे जाने तक यह 15 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,52,916 रुपये पर बंद हुआ था। दिन के दौरान सोने ने 1,53,046 रुपये का उच्चतम और 1,52,827 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ।

वहीं, जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में अधिक दबाव देखने को मिला। चांदी का वायदा अनुबंध 1,001 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,457 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान यह लगभग 998 रुपये की कमजोरी के साथ 2,50,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना रहा। इससे पहले इसका बंद भाव 2,51,458 रुपये प्रति किलोग्राम था। दिन में चांदी ने 2,50,467 रुपये का उच्चतम और 2,50,001 रुपये का न्यूनतम स्तर दर्ज किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया, जबकि चांदी में भी कमजोरी दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर निवेशकों की सतर्कता और आर्थिक संकेतकों के प्रभाव से दोनों धातुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों की दिशा, डॉलर इंडेक्स की चाल और केंद्रीय बैंकों की नीतियां सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकती हैं। फिलहाल निवेशक बाजार की गतिविधियों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.