उत्तराखंड BJP में सस्पेंस; नई टीम का इंतजार, थमी रफ्तार

नई टीम के इंतजार में सुस्त पड़ा संगठन : केंद्रीय नेतृत्व के बदलावों के बाद राज्य संगठन में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के भविष्य, नए प्रभारी और संगठन मhttps://chanakyamantra.com/?p=106239&preview=trueहामंत्री की नियुक्ति पर सस्पेंस बरक़रार है। हाईकमान के फैसलों में देरी से फिलहाल सांगठनिक रफ्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता थमी हुई है...

ममता सिंह

देहरादून। भाजपा के केंद्रीय संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम के आकार लेने के बाद अब उत्तराखंड भाजपा में भी बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि, इस संभावित बदलाव को लेकर शीर्ष स्तर पर बनी रहस्यमयी खामोशी ने राज्य इकाई में सस्पेंस और उहापोह की स्थिति पैदा कर दी है।

सबसे बड़ा सवाल वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के भविष्य को लेकर है। सांगठनिक हलकों में यह चर्चा आम है कि क्या महेंद्र भट्ट को केंद्रीय नेतृत्व से अभयदान मिल चुका है और वे पद पर बने रहेंगे, या फिर ‘मिशन 2027’ के मद्देनजर पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगाने जा रही है। इस अनिर्णय के कारण जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता फिलहाल सुस्त नजर आ रही है।

सस्पेंस का यह दायरा केवल प्रदेश अध्यक्ष तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के सांगठनिक ढांचे के अन्य अहम स्तंभ भी इसकी जद में हैं। उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम की विदाई को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि उनकी रुखसती तय है, लेकिन ‘कब तक’ का जवाब खुद भाजपा नेताओं के पास भी नहीं है।

इसके अलावा, संगठन महामंत्री अजेय कुमार को हटाए जाने के बाद से खाली पड़े इस बेहद रसूखदार पद पर किसकी ताजपोशी होगी, इसे लेकर भी कूटनीतिक चुप्पी छाई हुई है। निर्णयों में हो रही इस देरी ने संगठन को एक ऐसे चौराहे पर ला खड़ा किया है, जहां असमंजस के चलते कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ ‘एक्टिव मोड’ में नहीं आ पा रहे हैं। आने वाले दिनों में केंद्रीय हाईकमान के फैसलों के बाद ही उत्तराखंड भाजपा की इस उलझन पर से पर्दा उठ सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.