After Header-1

सिर्फ 1.8 करोड़ फीस लेकर अक्षय कुमार ने खेला बड़ा दांव, क्या बनेंगे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार?

300×250 ADS-1

 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस बार चर्चा फिल्म की स्टारकास्ट या कहानी को लेकर नहीं, बल्कि अक्षय कुमार की फीस को लेकर हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता ने इस फिल्म के लिए पारंपरिक करोड़ों रुपये की फीस लेने के बजाय एक अलग और रणनीतिक मॉडल अपनाया है।

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने फिल्म के लिए अग्रिम भुगतान के रूप में केवल 1.8 करोड़ रुपये स्वीकार किए हैं। इसके बदले उन्होंने फिल्म के मुनाफे और बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) से होने वाली आय में हिस्सेदारी का समझौता किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से होने वाली आईपीआर कमाई में अक्षय कुमार को 72 प्रतिशत हिस्सा मिल सकता है, जबकि निर्माताओं के पास 28 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।

फिल्म उद्योग के जानकारों का मानना है कि यदि ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करती है, तो यह मॉडल अक्षय कुमार के लिए पारंपरिक फीस की तुलना में कहीं अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। यही वजह है कि इस डील को बॉलीवुड की सबसे चर्चित वित्तीय रणनीतियों में से एक माना जा रहा है।

300×600 ADS-2

अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी और तुषार कपूर समेत कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज से पहले ही ओटीटी, सैटेलाइट, ऑडियो और अन्य डिजिटल अधिकारों की बिक्री से करीब 120 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इससे फिल्म की लागत का बड़ा हिस्सा पहले ही सुरक्षित हो चुका है और निर्माताओं पर आर्थिक दबाव कम हुआ है।

26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर अक्षय कुमार के इस नए कमाई मॉडल को सफल साबित कर पाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.