Nitin Nabin का तीन दिनी दून दौरा आज से; सरकार और संगठन में ‘पेंच’ कसने की तैयारी!

उत्तराखंड में BJP की 'अग्निपरीक्षा': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में होने वाली इस समागम का मुख्य एजेंडा आंतरिक असंतोष और बगावत को थामना ;डैमेज कंट्रोलद्धए तथा विपक्षी कांग्रेस की बढ़ती आक्रामकता के बीच पार्टी के बूथ स्तर' को री-चार्ज करना है...

ममता सिंह, देहरादून।

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने पहले तीन दिवसीय उत्तराखंड संगठनात्मक प्रवास पर देहरादून पहुंच चुके हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत के साथ ही इस दौरे के गहरे सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

यह रणनीतिक प्रवास ऐसे नाजुक मोड़ पर हो रहा है, जब सूबे में पार्टी हालिया सांगठनिक झटकों और विपक्षी कांग्रेस की आक्रामक घेरेबंदी से जूझ रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस दौरे का एकमात्र और सबसे अहम मकसद ‘पावर बैलेंस’ और ‘डैमेज कंट्रोल’ करना है।

अपने इस अहम दौरे में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन सीधे कोर कमेटी, मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के साथ बंद कमरे में मैराथन बैठकें करेंगे। आलाकमान का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा चेहरे की प्रशासनिक ब्रांडिंग को अक्षुण्ण रखते हुए वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी दूर करना और जमीनी स्तर पर समन्वय स्थापित करना है।

भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष की मौजूदगी यह साफ दर्शाती है कि केंद्रीय नेतृत्व आगामी स्थानीय निकायों और आगामी चुनावों को लेकर बेहद गंभीर है। नबीन सीधे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलकर ग्राउंड जीरो पर असंतोष की आग को ठंडा करने का प्रयास करेंगे ताकि कांग्रेस के बढ़ते हौसलों को समय रहते पस्त किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.