मसूरी में विकास कार्यों की सुस्ती पर सख्त हुए गणेश जोशी—अधिकारियों को दिया बड़ा अल्टीमेटम

देहरादून। उत्तराखंड सरकार विकास कार्यों को लेकर अब और अधिक सख्ती के मूड में नजर आ रही है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और कार्यों की गति को लेकर नाराजगी भी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं।

गणेश जोशी ने कहा कि जिन कार्यों में देरी हो रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनता को समय पर बेहतर सुविधाएं मिलें।

उन्होंने यह भी कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सभी परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता का विश्वास बना रहे।

बैठक के अंत में मंत्री ने अधिकारियों को नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सरकार का लक्ष्य है कि विकास कार्यों को समय पर पूरा कर क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जाए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.