जेईई मेन्स में चमके एसबीपीएस के सितारे

 12 छात्रों का जेईई एडवांस के लिए हुआ चयन
– आयुष ने 99.82 तो पृथ्वीश ने 99.79 परसेंटाइल किया हासिल

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) देहरादून के छात्रों ने जेईई मेन्स सेशन-2 परीक्षा 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल के 12 छात्रों का चयन जेईई एडवांस के लिए हुआ है। स्कूल के छात्र आयुष पांडे ने 99.82 तो पृथ्वीश सिंह लुंठी ने 99.79 परसेंटाइल हासिल किया है। जेईई मेंस रिजल्ट आने पर स्कूल में खुशी की लहर फैल गयी। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि जेईई एडवांस में भी स्कूल के छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
स्कूल के प्रतिभावान छात्र आयुष पांडे ने 99.82 परसेंटाइल के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद पृथ्वीश सिंह लुंठी ने 99.79 परसेंटाइल, अथर्व कुमार पांडे ने 99.66 परसेंटाइल, दक्ष नेगी ने 96.89 परसेंटाइल, अंश ने 96.69 परसेंटाइल, जिज्ञासा मिश्रा ने 96.43 परसेंटाइल, सौम्याल शर्मा ने 96.23 परसेंटाइल, हिमांशु रावत ने 93.88 परसेंटाइल और आयुष गौर ने 93.73 परसेंटाइल प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की। इसके अतिरिक्त इशांत वर्मा ने 89.29 परसेंटाइल,शोभित सिंह ने 80.03 परसेंटाइल और सिमरन मीना ने 77.28 परसेंटाइल स्कोर किया।
गौरतलब है कि एसबीपीएस के छात्र 12वीं के साथ ही इंजीनियरिंग, नीट और एनडीए में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हर साल बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र इन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। स्कूल में इंटीग्रेडिट प्रोग्राम के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। ं

Leave A Reply

Your email address will not be published.