धामी ने केदारनाथ में आम श्रद्धालु की तरह किए दर्शन कर नजीर पेश की: हेमंत द्विवेदी

केदारनाथ धाम। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि बुधवार प्रातः आठ बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचे और कपाट खुलने के साक्षी बने। उन्होंने सपरिवार आम श्रद्धालुओं की तरह पंक्तिबद्ध होकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।
मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर में किसी प्रोटोकॉल का लाभ नहीं लिया और मात्र एक मिनट के श्री केदारनाथ मंदिर के भीतर दर्शन कर मंदिर गर्भगृह से बाहर आ गए। इस दौरान उन्होंने एक नजीर प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार और मंदिर समिति की प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम श्रद्धालु को सहज और सुगम दर्शन का लाभ मिल सके। उन्होंने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही तथा बीकेटीसी के यात्रा तैयारियों की भी प्रशंसा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.