क्या रुपया फिर पकड़ रहा मजबूती? डॉलर के मुकाबले बड़ी छलांग

मुंबई (ईएमएस)। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत रुख के साथ खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 92.86 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। कारोबार की शुरुआत में यह 92.93 पर खुला और जल्द ही मजबूती हासिल कर ली।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भूराजनीतिक तनाव में कमी की उम्मीद और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान ने रुपये को सहारा दिया है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और मुद्रा को मजबूती मिली।

गौरतलब है कि गुरुवार को भी रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 93.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वहीं, छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 98.07 पर पहुंच गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.