After Header-1

Vedanta Limited प्लांट में भयंकर धमाका—4 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक!

300×250 ADS-1

सक्ती,   छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित इस प्लांट में बॉयलर फटने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक श्रमिक घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिले के पुलिस अधीक्षक Prafull Thakur ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा दोपहर के समय हुआ, जब प्लांट में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक हुए जोरदार धमाके से पूरा परिसर हिल गया और चारों ओर आग व धुएं का गुबार फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई श्रमिक आग की चपेट में आकर झुलस गए, जबकि कई को गंभीर चोटें आई हैं।

300×600 ADS-2

घटना के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिस, दमकल विभाग व राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल मजदूरों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

प्रशासन ने प्लांट परिसर को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के कारणों की जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। प्रारंभिक तौर पर बॉयलर फटना इस दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

इस घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.