बालाजी फर्नीचर का चौथा आउटलेट आदित्यपुर में शुरू, हर बजट में लग्ज़री फर्नीचर और 50% तक की छूट

जमशेदपुर। आदित्यपुर स्थित टाटा-कांड्रा मेन रोड पर एमपी टावर के बगल और सरिता टॉकीज बिल्डिंग के सामने बालाजी फर्नीचर के चौथे आउटलेट का भव्य शुभारंभ किया गया. नए शोरूम के खुलने से अब शहर और आसपास के लोगों को एक ही स्थान पर हर बजट में बेहतर क्वालिटी का फर्नीचर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा.

मीडिया से बातचीत करते हुए बालाजी फर्नीचर के मालिक अभिषेक कुमार ने बताया कि यह उनका चौथा आउटलेट है और यहां लोअर रेंज से लेकर मिड और हाई रेंज तक के फर्नीचर उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को लग्ज़री क्वालिटी के उत्पाद कम से कम कीमत में उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार फर्नीचर खरीद सकें.

उन्होंने बताया कि बालाजी फर्नीचर की अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी है, जिससे हर उत्पाद की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया जाता है. शोरूम में बेड 11,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक, सोफा 20,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक और डाइनिंग टेबल 16,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक उपलब्ध है. सभी उत्पादों पर 3 साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी दी जा रही है, जबकि टर्माइट से सुरक्षा के लिए लाइफटाइम गारंटी भी दी जा रही है.

ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर रखा गया है, जिसमें चुनिंदा फर्नीचर पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है.

इसके अलावा बालाजी फर्नीचर का एक अन्य विभाग ‘बालाजी इंटीरियो’ इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करता है, जिसमें घर, अस्पताल, कॉलेज और अन्य संस्थानों के इंटीरियर तैयार किए जाते हैं.

इनकी रही मौजूदगी
सरिता देवी, अर्जुन कुमार, आकाश कुमार, साक्षी भारती, कृषि, आशीष कुमार, मानसी, अभिषेक कुमार और अंशु साव सहित कई लोग उपस्थित रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.