After Header-1

देहरादून में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी का भव्य शपथ ग्रहण, नई टीम ने संभाली कमान

300×250 ADS-1

देहरादून। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी उत्तराखंड द्वारा शनिवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किए गए केएल अरोड़ा का स्वागत-सम्मान तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण रहा। समारोह में सहारनपुर मुख्यालय से पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव संदीप गुप्ता, अध्यक्ष अजय अत्रि, महासचिव अरुण सूरी, कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश शर्मा तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल चुग का भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें केएल अरोड़ा, एलआर कोटियाल, केके ओबरॉय, डॉ. पीडी जुआल और डॉ. अतुल जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के तहत हंसा ग्रुप सोसायटी के कलाकारों ने श्रीमती इंदु ममगाईं के नेतृत्व में ईश वंदना, गणेश वंदना और लोकनृत्य प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बनाया।

300×600 ADS-2

इस अवसर पर केएल अरोड़ा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। एलआर कोटियाल को पुनः उत्तराखंड इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। नई कार्यकारिणी में एसपी गुप्ता को प्रदेश महासचिव, ओपी ओबरॉय को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश गुप्ता को सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष सहित कई अन्य पदों पर नियुक्तियां की गईं।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में केएल अरोड़ा ने एलआर कोटियाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संस्था नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी और वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। समारोह में डॉ. वंदना स्वामी, श्रीमती इंदिरा पाली, डॉ. लोकेश गैरोला, आरपी सेमवाल सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.