After Header-1

रुड़की में सफाई कर्मियों की हड़ताल का छठा दिन, शहर में कूड़े के ढेर और बढ़ा प्रदूषण

300×250 ADS-1

रुड़की।  नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रहने से रुड़की शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर लोग कूड़े के ढेर में आग लगाकर उसे जलाने लगे हैं, जिससे वातावरण में दुर्गंध के साथ काला धुआं फैल रहा है और प्रदूषण की समस्या भी बढ़ती जा रही है।

सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं और फिलहाल हड़ताल खत्म करने के मूड में नजर नहीं आ रहे। वहीं शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निगम की ओर से स्थायी कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बीच हालात संभालने के लिए मेयर अनीता अग्रवाल, एएसडीएम, नगर आयुक्त और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वयं सड़कों पर उतरकर सफाई अभियान चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से शहर के प्रमुख इलाकों में सफाई कार्य शुरू कराया गया। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया।

300×600 ADS-2

नगर निगम परिसर, सिविल लाइन और प्रेम मंदिर सहित कई स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं तहसील और नगर निगम प्रशासन ने अस्थायी कर्मचारियों को भी काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं, ताकि शहर में फैली गंदगी को जल्द से जल्द हटाया जा सके।

दूसरी ओर सफाई कर्मियों की हड़ताल को कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिल गया है। महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर हड़ताली कर्मियों से मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज बताते हुए पार्टी की ओर से समर्थन देने का ऐलान किया।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि शहर की सेवा में लगे सफाई कर्मियों का किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सफाई कर्मियों की मांगों को उचित मानते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़ी है। वहीं मेयर पद की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने भी हड़ताली कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.