देहरादून में होने जा रही अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिताएं, टूर्नामेंट डायरेक्टर बने Sumit Goyal

रानीखेत। उत्तराखंड के लिए खेल जगत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मजखाली क्षेत्र निवासी और Uttarakhand State Tennis Association के महासचिव Sumit Goyal को देहरादून में आयोजित होने वाली दो अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिताओं का  टूर्नामेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति की घोषणा Uttaranchal Tennis Association के अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी Ashok Kumar (आईपीएस) ने की।

जानकारी के अनुसार, उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन की ओर से 15 से 25 मार्च तक देहरादून में दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 15 मार्च को प्रदेश की खेल मंत्री Rekha Arya द्वारा किया जाएगा।

टूर्नामेंट डायरेक्टर सुमित गोयल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जूनियर और सीनियर दो वर्गों  में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। आईटीएफ जूनियर प्रतियोगिता 15 से 20 मार्च तक Shanti Tennis Academy, देहरादून में आयोजित होगी, जबकि सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता 21 से 25 मार्च तक Parade Ground Tennis Courts, देहरादून में खेली जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करीब 9 देशों के लगभग 250 टेनिस खिलाड़ी भाग लेंगे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा रहेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उदीयमान टेनिस खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से राज्य के खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।

उधर सुमित गोयल को टूर्नामेंट डायरेक्टर बनाए जाने पर खेल जगत में खुशी का माहौल है। जिला टेनिस एसोसिएशन के संरक्षक चारू शर्मा, अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, प्रभात मेहता, अरविंद साह, गौरव पांडे, गोपाल बावरी और डॉ. महिराज मेहरा सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

(बॉक्स)
उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के संरक्षक प्रदीप वालिया ने बताया कि वर्ष 2026 में एसोसिएशन द्वारा All India Tennis Association के अंतर्गत  8 से 10 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं  भी आयोजित क

Leave A Reply

Your email address will not be published.