देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान GRD Institute of Management and Technology के 77 छात्र-छात्राओं का नामी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है और चयनित विद्यार्थियों को बधाई देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
संस्थान के बी.टेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीएचएम, डीएचएम और बी.एससी. (एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर स्थान हासिल किया है। यह सफलता संस्थान की शिक्षा गुणवत्ता और विद्यार्थियों के समर्पण को दर्शाती है।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन Inderjit Singh ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, सही मार्गदर्शन और छात्रों की लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, कौशल और सही दिशा भी बेहद जरूरी है।
उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके लिए यहां नियमित रूप से व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, ताकि छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद सीधे अच्छे करियर अवसर प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान की प्रेजिडेंट Dolly Oberai , वाइस प्रेजिडेंट Prabjeet Oberai , महा निदेशक Dr. Pankaj Chaudhary , निदेशक (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट) Bhupinder Singh Nair और Gunjan Bhatia सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संस्थान प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और राज्य का नाम रोशन करेंगे।