Dehradun में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जांच और इस्तीफे की मांग

Uttarakhand Pradesh Mahila Congress ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri का नाम कथित रूप से एपस्टीन फाइल में उजागर होने की खबरों को लेकर सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष Jyoti Rautela के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता Rajiv Bhawan में एकत्र हुए। यहां से विरोध मार्च शुरू किया गया, जो Gandhi Park, Ghantaghar, Paltan Bazaar और Tehsil Chowk होते हुए पुनः राजीव भवन पहुंचकर संपन्न हुआ।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और विशेष संदेश वाली पोशाक पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि यदि किसी भी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति का नाम गंभीर आरोपों से जुड़ता है, तो पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

Jyoti Rautela ने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तियों से जुड़ा नहीं है, बल्कि देश की गरिमा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख से भी संबंधित है। उन्होंने मांग की कि प्रकरण की समयबद्ध जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक नैतिक आधार पर केंद्रीय मंत्री को पद से इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार से संसद और देश की जनता के समक्ष स्पष्ट स्थिति रखने की मांग भी की। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि है, और सार्वजनिक जीवन में नैतिक जिम्मेदारी एक महत्वपूर्ण परंपरा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.