चंपावत। Pushkar Singh Dhami ने विश्व प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मंदिर मेला-2026 के भव्य शुभारंभ अवसर पर जनपद चंपावत को बड़ी विकास सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कुल 7454.74 लाख रुपये (74.54 करोड़) की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर उन्हें जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर 5 योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 4 नई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से जनपद में आधारभूत संरचना मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
करीब 9.59 करोड़ रुपये की लागत वाली चार योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें चंपावत विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत 498.50 लाख रुपये के जनोपयोगी निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा तहसील बाराकोट में 302.50 लाख रुपये की लागत से अनावासीय भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत ब्रिडकुल, पिथौरागढ़ द्वारा एड़ी मेला स्थल, कालूखान के सौंदर्यीकरण हेतु 81.50 लाख रुपये की परियोजना भी शामिल है। वहीं नगर पंचायत बनबसा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में 76.90 लाख रुपये की लागत से पार्क निर्माण का शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य चंपावत को विकास के नए आयामों तक पहुंचाना है। पूर्णागिरि मेला-2026 के अवसर पर की गई ये घोषणाएं क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।