देहरादून/टनकपुर। Pushkar Singh Dhami ने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एक अहम पहल करते हुए बहल पेपर मिल द्वारा उपलब्ध कराए गए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन वाहनों को जनपद के स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं के लिए समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र की भागीदारी विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बहल पेपर मिल के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवाएं बेहतर ढंग से पहुंचाई जा सकेंगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि ये वाहन स्वास्थ्य सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।