After Header-1

मुख्यमंत्री आवास में गूंजी कुमाऊँ की खड़ी-बैठकी होली, धामी को होल्यारों ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। जनपद चम्पावत के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आए होल्यारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री **पुष्कर सिंह धामी** से शिष्टाचार भेंट की और पारंपरिक अंदाज में होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास का वातावरण कुमाऊँनी लोकधुनों से सराबोर हो उठा।

होल्यारों ने कुमाऊँ अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए खड़ी होली और बैठकी होली के पारंपरिक लोकगीतों का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया। ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की मधुर संगत के बीच प्रस्तुत किए गए गीतों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी होल्यारों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ की खड़ी और बैठकी होली विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है और इसे संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोक कला और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.