After Header-1

दिल्ली गिरफ्तारी की गूंज देहरादून तक, शर्टलेस होकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

देहरादून।  दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष **उदय भान चिब** की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तराखंड में भी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस भवन से हुई, जहां से कार्यकर्ता जुलूस के रूप में एसलेहॉल चौक तक पहुंचे। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। एसलेहॉल चौक पर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और उदय भान चिब की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।

प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं की आवाज से डर रही है और दमनकारी रवैया अपना रही है।

प्रदर्शन के दौरान सागर सेमवाल, हरजोत सिंह, सुधांशु अग्रवाल, पुनीत, हनी, अल्तमस, मंथन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

देहरादून में हुए इस विरोध प्रदर्शन से साफ है कि दिल्ली की घटना की गूंज प्रदेश तक पहुंच चुकी है और कार्यकर्ताओं में इसे लेकर गहरा आक्रोश है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.