After Header-1

कृषि कुम्भ-2026 में प्रगतिशील किसानों का सम्मान, मंत्री गणेश जोशी ने किया उत्साहवर्धन

देहरादून।  देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, प्रेमनगर में आयोजित ‘कृषि कुम्भ-2026’ का समापन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री **गणेश जोशी** ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

समारोह के दौरान मंत्री जोशी ने मेले में लगाए गए कृषि, बागवानी तथा नवाचार आधारित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और जैविक खेती के प्रयासों की सराहना की। मंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है और किसानों को तकनीकी नवाचारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर मंत्री ने कृषि वानिकी पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि कृषि वानिकी मॉडल किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक साबित हो सकता है। सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार, रितिका मेहरा, अमन बंसल, पूर्व पार्षद मंजीत रावत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कृषकगण उपस्थित रहे।

‘कृषि कुम्भ-2026’ में आधुनिक कृषि तकनीकों, स्टार्टअप आधारित नवाचारों और बागवानी उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के समापन पर सम्मानित किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और अन्य कृषकों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.