सरकारी दफ्तरों में बढ़ेगी सुरक्षा: सीएम धामी ने एसओपी बनाने के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव को विस्तृत एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकारी संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों और शिक्षकों में भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत होने की उम्मीद है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.