After Header-1

सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति: 880 स्मार्ट टीवी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

300×250 ADS-1

जिला प्रशासन देहरादून ने विद्यालयी शिक्षा को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जनपद के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास सुविधा विकसित करने के लिए कुल 880 स्मार्ट टीवी क्रय किए गए हैं। इन स्मार्ट टीवी के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल, इंटरएक्टिव और दृश्य-आधारित शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सरकारी स्कूलों की पढ़ाई निजी विद्यालयों की तर्ज पर आधुनिक हो सकेगी।

यह पहल पिछले डेढ़ वर्ष से संचालित प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ के तहत की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत विद्यालयों में फर्नीचर, खेल सुविधाएं, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, मंकी नेट और लाइब्रेरी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। अब स्मार्ट क्लास की शुरुआत से शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार की उम्मीद है।

300×600 ADS-2

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार स्मार्ट टीवी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्री-डिस्पैच इंस्पेक्शन (पीडीआई) कराया जाएगा। इसके तहत जिला प्रशासन देहरादून के अधिकारी कंपनी के विनिर्माण स्थल, पांडिचेरी जाकर उपकरणों का भौतिक निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान तकनीकी मानकों, सुरक्षा प्रावधानों और निर्धारित विनिर्देशों की विस्तृत जांच की जाएगी। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी स्वयं निरीक्षण प्रक्रिया में शामिल रहेंगे। निरीक्षण में संतोषजनक पाए जाने के बाद ही स्मार्ट टीवी को जनपद में भेजने की अनुमति दी जाएगी।

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा और डिजिटल शिक्षा को नई गति मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.