पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत स्कूलों में पहुंची दून पुलिस, छात्रों को दी अहम जानकारी

विकासनगर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह (देहरादून) के निर्देश पर जनपद में “पुलिस आपके द्वार” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में विकासनगर पुलिस ने क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

अभियान के तहत पुलिस टीम ने विकासनगर स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, विकासनगर में पहुंचकर छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और आमजन को साइबर अपराधों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर ठगी और नशे से जुड़े सवाल पूछे। पुलिस टीम ने सरल भाषा में उनके सवालों के जवाब दिए और बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है। स्कूल स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे गलत गतिविधियों से दूर रहने के प्रति सचेत होते हैं।

अभियान के तहत आगे भी विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.