देहरादून। भारत में पारंपरिक आयुर्वेदिक दवाओं और वेलनेस उत्पादों के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी बैद्यनाथ आयुर्वेद ने अपने सुपरफूड्स पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘बैद्यनाथ सर्टिफाइड ऑर्गेनिक मोरिंगा पाउडर’ लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह उत्पाद आधुनिक जीवनशैली में प्राकृतिक और संतुलित पोषण की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
मोरिंगा को विश्वभर में पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड के रूप में पहचाना जाता है। इसमें प्राकृतिक रूप से आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
कंपनी के अनुसार, यह सर्टिफाइड ऑर्गेनिक मोरिंगा पाउडर पूरी तरह प्राकृतिक प्रक्रिया से तैयार किया गया है, ताकि इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहें। इसे दैनिक आहार में आसानी से शामिल किया जा सकता है—चाहे स्मूदी, जूस, सूप या अन्य व्यंजनों के माध्यम से।
विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित रूप से मोरिंगा का सेवन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने, ऊर्जा स्तर बढ़ाने और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक हो सकता है। प्लांट-आधारित पोषण की बढ़ती वैश्विक मांग के बीच यह उत्पाद स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को ऐसा प्राकृतिक सुपरफूड उपलब्ध कराना है, जिससे वे बिना किसी कृत्रिम सप्लीमेंट के अपनी रोजमर्रा की सेहत को बेहतर बना सकें। आयुर्वेदिक परंपरा और आधुनिक आवश्यकताओं के संतुलन के साथ यह नया उत्पाद बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी में है।