रेवाड़ी में कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट की नई टीम घोषित, 56 पदाधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रेवाड़ी। कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट रेवाड़ी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 56 समर्पित कार्यकर्ताओं को जिला टीम में शामिल किया है। नई कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 17 सचिव और 8 कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

रमेश ठेकेदार ने बताया कि सभी पदाधिकारियों का चयन संगठन की मजबूती, सामाजिक सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम जिले में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।

नई कार्यकारिणी में मीरसिंह चावरिया, डॉ. मामराज, धर्मवीर, किशोर कुमार टांकड़ी, खूबराम सरपंच, धर्मपाल ठेकेदार, मंगूराम सरपंच, रामनिवास ठेकेदार, सूरजभान सरपंच, रामसिंह नंबरदार और प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं 20 कार्यकर्ताओं को महासचिव और 17 को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 8 सदस्यों को कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

रमेश ठेकेदार ने कहा कि नई टीम सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और हर वार्ड व गांव में नियमित बैठकों के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी को जिले में सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करेंगे। संगठन की मजबूती के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाना प्राथमिकता रहेगी। नई कार्यकारिणी के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.