हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने ब्रजेश पाठक को पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उत्तराखंड की पहचान को दर्शाने वाले *हाउस ऑफ हिमालयास* ब्रांड के उत्पादों की विशेष किट भेंट की।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आपसी सहयोग, विकास योजनाओं और समसामयिक मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग से जनकल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है। वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तराखंड के आतिथ्य और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।