बलूनी क्लासेस की ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज: छात्र-छात्राओं को मिलेगी परीक्षा की तैयारी आज़माने का मौका

देहरादून।उत्तर भारत के प्रमुख कोचिंग संस्थान बलूनी क्लासेस ने इस वर्ष ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज का आयोजन शुरू किया, जिसमें मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न को समझने का मौका पाया।

इस टेस्ट सीरीज में कुल 18 टेस्ट शामिल हैं, जिनमें 13 पार्ट टेस्ट और 5 फुल सिलेबस टेस्ट हैं। इसका उद्देश्य छात्रों में विषय की गहरी समझ विकसित करना, प्रश्न हल करने की तकनीक सुधारना और समय प्रबंधन के कौशल को मजबूत करना है। पहले टेस्ट का आयोजन 02 फरवरी 2026 को किया गया, और यह सीरीज  01 मई 2026  तक पूरे देश में आयोजित की जाएगी।

बलूनी क्लासेस के निदेशक श्री विपिन बलूनी ने बताया कि छात्रों में इस टेस्ट सीरीज को लेकर हर साल जागरूकता और उत्साह बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से छात्रों को न केवल अपनी तैयारी को परखने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे प्रश्नों के उत्तर देने की रणनीति, टाइम मैनेजमेंट और विषयवार रिवीजन जैसी महत्वपूर्ण तकनीक सीख सकेंगे।

प्रबंध निदेशक ने यह भी बताया कि परीक्षा का आयोजन देहरादून, कोटद्वार और आगरा में किया गया। एनएसीईआरी आधारित प्रश्नों के माध्यम से छात्रों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्रदान किया जा रहा है। उनका मानना है कि यदि छात्र सभी टेस्टों में नियमित भाग लेते हैं और परिणाम का मूल्यांकन करते हैं, तो आगामी प्रवेश परीक्षाओं में सफलता की संभावना 99 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

इस वर्ष बलूनी क्लासेस ने क्रैश कोर्स भी शुरू किया है, जो 31 मार्च 2026 से चलेगा। विशेष बात यह है कि इसे “नो सेलेक्शन, नो फीस” सिद्धांत के तहत चलाया जाएगा, जिससे समाज के हर वर्ग के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.