अरुणाचल प्रदेश:’नॉर्थ ईस्ट को अलग करने का बांग्लादेश का सपना कभी पूरा नहीं होगा’ – सीएम पेमा खांडू

ईटानगर। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि बांग्लादेश का नॉर्थ ईस्ट को भारत से काटने का सपना सपना ही रह जाएगा। मुख्यमंत्री खांडू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर-पूर्व भारत का अभिन्न अंग है और इसे अलग करने की कोई भी कोशिश असफल रहेगी। उन्होंने जोर दिया कि नॉर्थ ईस्ट के लोग पूर्ण रूप से भारतीय हैं और क्षेत्र की एकता अटूट है।सीएम ने कहा, “बांग्लादेश का यह बयान न केवल अनुचित है, बल्कि अस्वीकार्य भी। उनका नॉर्थ ईस्ट को काटने का सपना कभी हकीकत नहीं बनेगा। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं और केंद्र सरकार के साथ मिलकर हम हर चुनौती का मुकाबला करेंगे।”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अरुणाचल प्रदेश सरकार अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। इसके पहले मुख्यमंत्री ने इनर लाइन परमिट (ILP) सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल करने और ईटानगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। इन कदमों का उद्देश्य राज्य की स्वदेशी जनजातीय संस्कृति, भूमि और सुरक्षा की रक्षा करना है।

खांडू ने कहा कि उत्तर-पूर्व के लोग न केवल भारतीय हैं, बल्कि देश की मुख्यधारा में पूरी तरह एकीकृत हैं। हाल के वर्षों में केंद्र सरकार की नीतियों से क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिससे अलगाववाद की कोई गुंजाइश नहीं बची।

Leave A Reply

Your email address will not be published.