After Header-1

पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़, समाज का सच्चा आईना है – गौरव गोयल

300×250 ADS-1

रुड़की। रुड़की प्रेस क्लब समिति (रजि.) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन गंगनहर किनारे स्थित प्रेस क्लब भवन में किया गया। इस अवसर पर नगर के पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में अध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज का दर्पण भी। उन्होंने कहा कि रुड़की के पत्रकार सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता को मिशन मानकर कार्य करना ही समाज और राष्ट्र की सच्ची सेवा है।

300×600 ADS-2

उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक मिश्रा और उनकी टीम अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पत्रकारिता की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रियाज कुरैशी, महासचिव अश्वनी उपाध्याय, सचिव नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष विनीत त्यागी, डायरेक्टर दीपक अरोड़ा एवं अंकित त्यागी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा, मनोज जुयाल, विकास भाटिया, डाल चंद्रा, गौरव वत्स, सुभाष सक्सेना, अभिषेक शर्मा, इमरान देशभक्त, शशांक गोयल, मिक्की जैदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्द और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.